NFAI - LOGO
NFAI - LOGO

arc

arc emblem
 
राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय
 
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार

arc arc
English Version
हमारे बारे में
फिल्म संस्कृति का प्रसार
प्रपत्र
परिशिष्टियां

फिल्म संस्कृति का प्रसार

शोध व फिल्म अध्ययन

राष्‍ट्रीय फिल्‍म संग्रहालय सिनेमा के प्रत्येक पहलू पर शोध व शैक्षिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देता है, विशेष रूप से भारतीय फिल्म इतिहास के क्षेत्र पर । भारतीय व विदेशी शोधकार व छात्र फिल्म तथा वीडियो संग्रह, प्रलेखन विभाग व ग्रंथालय देख सकते हैं ।

संग्रहालय प्रमुख भारतीय फिल्मकारों व अग्रगण्य फिल्मी व्यक्तित्वों पर किसी एक विषय पर लेख/मोनोग्राफ्स देकर, भारतीय सिनेमा से संबंधित विषयों पर शोध सहभागिता/ रिसर्च फेलोशिप व वरिष्ठ कलाकारों और तकनीशियनों के "श्रवण इतिहास"/ऑर हिस्‍ट्री रिकार्डिंग द्वारा शोध को सक्रिय प्रोत्साहन भी देता है । अभी तक राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय ने 12 परियोजनाएं प्रकाशित की हैं ।

राफिसं की एक मुख्य विशेषता है कि वह पूरे भारतवर्ष में फिल्म संस्कृति के प्रसार में सक्रिय रूप से लगा हुआ है । अभी तक हमने शैक्षणिक उद्देश्यों से बड़ी संख्या में विदेशी फिल्में प्राप्त की हैं - खरीद कर अथवा अन्य संग्रहालयों से आदान-प्रदान कर । ये फिल्में राफिसं के स्वयं के परिसर में शोधकारों, फिल्मकारों व अन्य को नियमित रूप से दिखाई जाती हैं और फिल्म एवं दूरदर्शन संस्थान को उनके शैक्षिक कार्यक्रमों हेतु किराए पर दी जाती हैं । राफिसं अपने भारतीय और विदेशी संग्रह में से पूरे देश के फिल्म संगठनों व शैक्षिक तथा सांस्कृतिक संस्थानों को संयुक्त प्रदर्शन कार्यक्रमों हेतु दृश्‍यावलोकन प्रतियां भी देता है । 16 एमएम का वितरण ग्रंथालय पुणे में स्थित है और इसके क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता, बेंगलूर, तिरुवनंतपुरम में हैं ।
घटनाएं
खोज