NFAI - LOGO
NFAI - LOGO

arc

arc emblem
 
राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय
 
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार

arc arc
English Version
हमारे बारे में
फिल्म संस्कृति का प्रसार
प्रपत्र
परिशिष्टियां

फिल्म संस्कृति का प्रसार

शोध कार्यक्रम

शोध सहभागिता

राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय सिनेमा के प्रत्येक पहलू विशेष रूप से भारतीय फिल्म इतिहास के क्षेत्र में शोध व शैक्षिक गतिविधियों को प्रोत्साहन व बढ़ावा देता है। भारत व विदेशों के शोधकारों व छात्रों को फिल्म व वीडियो संग्रह, प्रलेखन अनुभाग व लायब्रेरी सुगमता से उपलब्ध है ।

इस सहभागिता में एक वर्ष के लिए 2000/- रुपए का मासिक भत्ता मिलता है। इसके अतिरिक्त रुपए 8000/- का आकस्मिक भत्ता,यात्रा, लिपिकीय सहायता,लेखन सामग्री आदि के लिए दिया जाता है। परियोजना मूल शोध पर आधारित होनी चाहिए और वह भारतीय सिनेमा के किसी भी पहलू या उसका इतिहास, सौंदर्य बोध, सामाजिकता व अर्थशास्त्र पर हो सकती है। उसके पाठ्यक्रम में फिल्म की कला व इतिहास का व्यावहारिक व सैद्धांतिक ज्ञान तथा सिनेमा की कला व संप्रेषण के एक माध्यम के रूप में विकास का ज्ञान शामिल है। भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही प्रकार के फिल्म क्लासिक्स का उपयोग विवेचनात्मक विश्लेषण व अध्ययन हेतु किया जाएगा।

किसी एक विषय पर लेख/मोनोग्राफ्स

किसी एक विषय पर लेख/मोनोग्राफ परियोजना दिए जाने वालों को रुपए 15,000/- के एकमुश्त शुल्क के रूप में भत्ते की पात्रता है । प्रस्ताव की मंजूरी के 6 माह के अंदर परियोजना समाप्त होनी चाहिए । परियोजना के क्षेत्र में किसी प्रमुख भारतीय फिल्‍म व्‍यक्तित्‍व की विस्‍तृत टिप्‍पण सहित फिल्‍मोग्राफी के साथ जीवना संबंधी सूचना, कलाकार से संबंधित पूर्व प्रदर्शित सामग्री का संक्षेप, एक ग्रंथसूची व कुल वर्किंग स्टिल्‍स सहित 20-25 उदाहरण आते हैं ।

श्रवण इतिहास परियोजना/ऑरल हिस्‍ट्री प्रोजेक्

प्रत्‍येक परियोजना में साक्षात्‍कार के रिकार्डेड ऑडियो टाइम हेतु रुपए 400/- प्रति घंटा का भत्‍ता दिया जाएगा जिसकी अधिकतम सीमा प्रत्‍येक फिल्‍म व्‍यक्तित्‍व के लिए रुपए 4000/- होगी । प्रथम श्रेणी रेल किराया (अगर परियोजना हेतु अन्‍य स्‍थानों की यात्रा की आवश्‍यकता हो) व अन्‍य आकस्मिकताएं जैसे टेप रिकार्डर, किराया प्रभार आदि की प्रतिपूर्ति की जाएगी । परियोजना किसी जीवित प्रमुख फिल्‍म व्‍यक्तित्‍व पर होनी चाहिए व साक्षात्‍कार से उनके कैरियर के ब्‍यौरे, भारतीय सिनेमा को उनके विशेष योगदान, समकालीनों व सहयोगियों संबंधी स्‍मरणीय जानकारी, उस अवधि की कार्य स्थिति आदि का पता चलना चाहिए । राष्‍ट्रीय फिल्‍म संग्रहालय को ऑडियो कैसेट सहित साक्षात्‍कार की प्रतिलिपि दी जानी चाहिए । साक्षात्‍कार लिए जाने वाले फिल्‍मी व्‍यक्तित्‍व की मंजूरी का एक पत्र आवेदन के साथ अवश्‍य जोड़ा जाना चाहिए ।

आवेदन की शर्तें
घटनाएं
खोज