ग्रंथालय/पुस्तकालय/लायब्रेरी
सिनेमा व उससे संबंधित कलाओं की किताबों व पीरियोडिकल्स के भरपूर संग्रह वाला यह ग्रंथालय देश में इस प्रकार का एक ही है । इसमें पूरे विश्व में सिनेमा पर प्रकाशित 25,000 किताबों का संग्रह है । विदेशी जर्नल्स व पीरियॉडिकल्स की एक बड़ी संख्या के अतिरिक्त इस ग्रंथालय को विभिन्न भारतीय भाषाओं में सिनेमा पर प्रकाशित 100 से भी अधिक पीरियॉडिकल्स प्राप्त होते हैं । केंद्रीय फिल्म प्रमाणीकरण बोर्ड से प्राप्त 25,000 से अधिक फिल्म स्क्रिप्ट्स भी यहां संग्रहित हैं । ये संग्रहालय के संग्रह का एक अमूल्य भाग हैं क्योंकि इनमें से कई फिल्में अब उपलब्ध नहीं हैं । संदर्भ व अध्ययन हेतु उपलब्ध अन्य महत्वपूर्ण सामग्री में 1920 के दशक के सेंसर रिकार्ड व 1930 के दशक के बाद से भारतीय फिल्म पुस्तकों के जिल्द बद्ध ग्रंथ हैं ।
|