NFAI - LOGO
NFAI - LOGO

arc

arc emblem
 
राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय
 
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार

arc arc
English Version
हमारे बारे में
फिल्म संस्कृति का प्रसार
प्रपत्र
परिशिष्टियां

फिल्म संस्कृति का प्रसार

वितरण ग्रंथालय

कई शैक्षिकसंस्थान,सांस्कृतिकसंस्थाएं, फिल्म संगठन आदि भारत के राष्ट्रीयफिल्म संग्रहालय वितरण लायब्रेरीके सदस्यहैं ।

वितरण लायब्रेरी रेलवे, सरफेस कुरियर व वायुमार्ग से भी पूरे देश में फिल्में प्रेषित करती है । बाहर के देशों में भारतीय सिनेमा को प्रचलित करने के दृष्टिकोण से यह विदेशों में भी फिल्में भेजती है । अत: फिल्मों की बुकिंग पहले से भी की जा सकती है
कई महत्वपूर्ण क्लासिक्स जैसे बाइसाइकल थीव्स, पाथर पांचाली, वृत्त चित्र जैसे नानूक ऑफ द नॉर्थ भी राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय वितरण लायब्रेरी की सूची में उपलब्ध हैं ।
          फिल्म संस्कृति के तहत की जाने वाली गतिविधियों के एक भाग के रूप में पुणे स्थित राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय मुख्यालय व 03 क्षेत्रीय कार्यालय-बैंगलूर, कोलकाता व तिरुवनंतपुरम पूरे देश के सदस्यों को वितरण लाईब्रेरी सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं । वितरण लायब्रेरी राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय संग्रहण से फिल्मों का विशेष प्रदर्शन भी करती है । राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय मुंबई, कोलकाता, बेंगलूर, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, कोचीन, जमशेदपुर व पुणे में संयुक्त प्रदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित करता है । राष्‍ट्रीय फिल्‍म संग्रहालय व अन्‍य शैक्षणिक संस्‍थानों तथा सांस्‍कृतिक संगठनों के सहयोग से फिल्‍म समालोचन/रसग्रहण में अल्‍पकालिक व दीर्घकालिक पाठ्यक्रम भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। राष्‍ट्रीय फिल्‍म संग्रहालय भारत व विदेशों में होने वाले अंतर्राष्‍ट्रीय समारोहों में फिल्‍मों का मुख्‍य स्‍त्रोत रहा है ।

फिल्‍में प्राप्‍त करने की सेवा व शर्तें प्रत्‍येक फिल्‍म शीर्ष के आधार पर अलग-अलग होती हैं ।

सदस्‍यों से अनुरोध है कि फिल्‍मों की वास्‍तविक बुकिंग से पहले सभी औपचारिकताएं पूर्ण करें ।
घटनाएं
खोज