भारत का राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की एक मीडिया इकाई के रूप में फरवरी,1964 में स्थापित किया गया । इसके मुख्य उद्देश्य व कार्य हैं :
भावी पीढ़ियों के उपयोग हेतु राष्ट्रीय सिनेमा की परंपरा की खोज, प्राप्ति व परिरक्षण एवं विश्व सिनेमा का एक प्रतिनिधि संग्रह ।
फिल्म से संबंधित सामग्री का वर्गीकरण व प्रलेखन तथा फिल्मों पर शोध व उसको प्रोत्साहन देना ।
देश में फिल्म संस्कृति के प्रसार के केंद्र के रूप में कार्य करना व भारतीय सिनेमा का विदेश में प्रचार ।
पुणे में मुख्यालय सहित, राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय के फिलहाल 3 क्षेत्रीय कार्यालय हैं: बेंगलूर, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में। 1969 से राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय महासंघ (एफआईएएफ) का सदस्य है और इस संस्थान के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है ।